{"_id":"6987bd9234bae1914c31246f93e4f765","slug":"government-ignored-people-constructed-mini-bridge-on-their-own-expenses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अनदेखी पर लोगों ने अपने खर्च पर कराया पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अनदेखी पर लोगों ने अपने खर्च पर कराया पुलिया का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
सरकार की अनदेखी पर समाज सेवी संस्था मां शारदा के कार्यकर्ताओं ने अपने खर्च से नाली की पुलिया का निर्माण कराकर ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाई।
विज्ञापन
मलवां विकास खंड के ग्रामसभा औंग में अर्से से पुलिया निर्माण न होने के कारण गंदा पानी मार्ग पर भरा रहता था। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
समस्या का समाधान कराए जाने के लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की, लेकिन प्रधान ने ग्रामसभा के खाते में रुपये न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
मां शारदा समाज सेवी संस्था के प्रबंधक अखिलेश पटेल ने लगभग पांच हजार रुपये खर्च करके पुलिया का निर्माण कराया।
