फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Good Friday is celebrated with prayers

प्रार्थनाओं के साथ मनाया गुड फ्राइडे

Sat, 04 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 04 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Good Friday is celebrated with prayers

जिले भर में ईसाई समुदाय के लोगों ने व्रत रखकर और प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया। मान्यता है कि प्रभु ईसा मसीह को आज ही के दिन सूली पर चढ़ाया गया था।

विज्ञापन


सुबह से ही गिरजाघरों में लोगों ने आना शुरू कर दिया। इस दिन लोगों के पापों को माफ  करने के लिए जीसस ने सूली पर चढ़कर बलिदान दे दिया था।

यह बात नगर के ललौली रोड स्थित चर्च में गुड फ्राईडे पर प्रार्थना के बाद मौजूद लोगों से पास्टर मोहन लाल ने कही।

शहर के देवीगंज व हरिहरगंज गिरजाघरों में प्रभू यीशू की याद में प्रार्थना सभाएं हुईं। पादरियों ने ईसा मसीह के मानवजीवन मुक्ति को किए गए प्रयासों को रखते हुए मानवता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


कहा कि ईसा मसीह ने मानव कल्याण के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया। उन्हें मानव कल्याण के लिए भेजा गया था।

उन्होंने मानव हित के लिए खुद को शूली में चढ़ने से गुरेज नहीं किया। उधर मिशन हास्पिटल में भी जीजस याद किए गए। शूली में लटकाने के साथ कोड़े मारने की दी गई यातना को याद करते हुए अनुयाइयों ने यीशू के जीवन का जिंदगी का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। बिंदकी के एक मात्र चर्च में सुबह से ही ईसा मसीह को चाहने वाले लोगों के परिजनों की भीड़ एकत्र हो गई। क्रिसमस की तरह गुड फ्राईडे मनाया गया। पास्टर ने पहले  प्रभु यीशू की प्रार्थना कराई। इसके बाद उनकी शहादत की कहानी का विस्तृत बखान किया, जिसे सुन श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि इसे कहा तो गुड फ्राईडे जाता है लेकिन यह सबसे दुखदायी दिन रहा है। इसी दिन प्रभु यीशू को क्रास पर चढ़ाया गया था । इसीलिए उनको दी गई यातनाओं को याद करने और उनके वचनाें पर अमल करने का यह महत्वपूर्ण दिन हैइस मौके पर निर्मल जैकब, सैंबल जैकब, संजय जैकब, संगीता जैकब, अर्चना, सोनी जैकब आदि ने प्रभु यीशु के त्याग, बलिदान, प्रेम के  संस्मरणों की याद ताजी कराते हुए उनके वचनों पर अमल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed