{"_id":"57c0958a4f1c1b0d4bd500e4","slug":"going-to-the-death-of-the-ganges-bath-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को जा रहे एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को जा रहे एक की मौत, सात घायल
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पलटी पड़ी ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव ऐरायां मशायक नाज ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग कड़ा धाम गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
हथगाम थाना क्षेत्र के साबानागा गांव के मजरे छीटूकापुरवा निवासी करीब एक दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्राली से गंगा स्नान कड़ा धाम जा रहे थे। भट्ठे के सामने पहुंचते ही सड़क पार कर रहे गधे को बचाने की कोशिश में चालक के स्टेयरिंग मोड़ते ही ट्राली पलट गई। जिससे रामप्रताप के पुत्र पुष्पेंद्र(22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीतांबर का बेटा संदीप (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इनके अलावा रामकुमार(19)पुत्र विष्णुदयाल, मोतीलाल की बेटी वर्षा(4), लोचन की बेटी श्यामा देवी(14), हरिश्चंद्र का बेटा मनोज(19), सुंदरलाल (65) और गजराज(45) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हथगाम भेजा है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अंजनीराय ने बताया कि मृतक के पिता रामप्रसाद की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन