फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girls outshone girls, schools' results in ICSE and ISC were 100%

Fatehpur News: बेटियों ने मारी बाजी, आईसीएसई व आईएससी में स्कूलों का परिणाम रहा शत प्रतिशत

Thu, 01 May 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 01 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Girls outshone girls, schools' results in ICSE and ISC were 100%
फतेहपुर। आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित हुए। इसमें जनपद के आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल, प्लेवे इंग्लिश स्कूल और सेंट जांस के 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्रों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूलों में छात्रों को मिठाई खिलाकर उनको बधाई देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

जनपद में आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के तीन स्कूल हैं। यहां पर परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रों के चेहरे चमक उठे। स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने बच्चों के अथक परिश्रम पर बधाई दी और उनको सम्मानित किया। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में बेहतर अंक पाकर मेधावी खुशी से उछल पड़े | विद्यालय में जश्न का माहौल रहा। आरवीएस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के चेयरमैन बिंदा सिंह, शैक्षिक निदेशिका वीशा मोहिन्द्रा और प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव शानदार उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं। स्कूल की दसवीं की अंजलि गुप्ता ने 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह स्कूल में दूसरे स्थान अनुष्का सिंह ने 94 प्रतिशत और किशन अग्रहरि ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्कूल के हनिका सिंह ने 94 अंक हासिल करके पहला स्थान अर्जित किया। दूसरे स्थान पर सेजल शर्मा ने 93 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर अभिषेक सिंह ने 92 प्रतिशत, चौथे स्थान पर सक्षम सिंह ने 92 प्रतिशत और अभिनव गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं प्लेवे स्कूल में 12वीं की छात्रा अनन्या सिंह ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित करके स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में दूसरे स्थान पर रिचा सिंह ने 95 प्रतिशत और माज हसन ने 90 प्रतिशत अंक हासिल करके तीसरा स्थान अर्जित किया। इसी तरह स्कूल के 10 बोर्ड में सोनल कसौधन ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। सार्थक त्रिपाठी ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरे और जैद खान 90.60 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल में तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह सेंट जांस की 12वीं की छात्रा वैष्णवी शिवहरे ने 92 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed