फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl fell into river from Yamuna bridge while making rails

Fatehpur News: रिल्स बनाने के दौरान यमुना पुल से नदी में गिरी युवती

Wed, 31 Jul 2024 04:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Girl fell into river from Yamuna bridge while making rails
किशनपुर। बहन के साथ यमुना नदी के किशनपुर-दांदो ओवरब्रिज पर रील्स बनाने के दौरान युवती नदी में गिर गई। बहन के शोर करने पर नदी से गोताखोरों ने युवती को बाहर निकाला जहां पेट में पानी भरने की वजह से सीएचसी हरदों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी जुगल किशोर शुक्ला की पुत्री शालिनी (22) अपनी छोटी बहन प्रिया के साथ बाजार में कपड़े खरीदने गई थी। दोनों बहनें यमुना नदी के किशनपुर-दांदो ओवरब्रिज पर पहुंच गई। प्रिया ने बताया कि शालिनी पुल की बाउंड्री पर बैठ गई। उसे मोबाइल से रील्स बनाने को कहा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पुल के नीचे यमुना नदी में गिर गई। प्रिया के शोर करने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। नदी में नाव के साथ मौजूद गोताखोर शालिनी को डूबता देखकर मौके पर पहुंचे और पानी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती की हालत में सुधार हुआ है। जल्द ही बाहर निकाले जाने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed