फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl burnt while sleeping, died

सोते समय जल गई बच्ची, मौत

Mon, 11 Apr 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Girl burnt while sleeping, died
जाफरगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सहिमलपुर गांव में सोते समय एक बच्ची आग की चपेट में आ गई। उसे बचाने में पिता झुलस गए लेकिन बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सहिमलपुर निवासी अजय यादव किसान हैं। उनकी पत्नी रेखा बेटे लाला के साथ रात में दुर्गा मंदिर जागरण देखने गई थीं। घर में पुत्री गौरी (5) अलग चारपाई पर सोई थी। दूसरी चारपाई पर अजय दो साल की पुत्री छोटी के साथ सो रहे थे। अजय ने बताया कि मच्छरों को भगाने के लिए गौरी की चारपाई के पास तसले में कंडे सुलग रहे थे।
विज्ञापन

वहीं तार पर पत्नी की साड़ी लटकी थी। साड़ी तसले और गौरी की चारपाई पर गिरी। साड़ी में आग लगने ने गौरी चपेट में आ गई। काफी झुलसने पर गौरी की नींद खुली। बेटी की चीख सुनकर वह जागे। आग लगी देखकर उनके होश उड़ गए। पूरी चारपाई जल रही थी। किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की खबर पर रेखा भी दौड़कर घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने में अजय झुलस गए। दो साल की छोटी भी लपटों से मामूली रूप से झुलसी। परिजन गौरी को सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। सीएचसी से डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। कानपुर हैलट में भोर चार बजे गौरी की मौत हो गई।

परिजन शव लेकर लौट आए। सूचना पर एसडीएम अवधेश निगम, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि परिवार को ढांढस बंधाया गया है। परिवार की मदद की जाएगी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उनका घर जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed