{"_id":"5e750ffe8ebc3e78ba605880","slug":"ghar-me-mahila-ki-maut-fatehpur-news-knp5515586149","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी (फतेहपुर)। घर में अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का शव का उसकी चारपाई पर मिला। गले में खरोंच का निशान और नाक, चेहरे से खून का रिसाव दिखा। घटना देखकर परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। एडिशनल एसपी मौके पर जांच करने पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े की बीमारी से मौत का कारण सामने आया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कमरापुर गांव निवासी दिवंगत दुुलीचंद्र की पत्नी भगवंती (60) के कोई औलाद नहीं थी। पति की चार माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह गुरुवार रात भतीजे के घर से खाना खाकर लौटी थी। उसके बाद छप्पर के नीचे सो गईं। भतीजे रामकिशोर रैदास ने बताया कि सुबह चाची नाश्ता करने उनके घर नहीं पहुंची थीं। घर से बच्चों को दादी को बुलाने भेजा। बच्चे कुछ देर बाद लौटे और मौत की खबर सुनाई। चाची की नाक, चेहरे से खून का रिसाव था। गले में खरोंच का निशान दिखे। कमरे से जेवरातों का बक्सा गायब था। यह देखकर परिजनों ने 112 नंबर में हत्या और लूट किए जाने की पुलिस को सूचना दी। एएसपी राजेश कुमार, फोरेंसिक टीम घटनास्थल की छानबीन को पहुंची। पुलिस ने रामकिशोर की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े की बीमारी से मौत होने का कारण साफ हुआ है।
एसएसआई इजहार अहमद ने बताया कि महिला की कुछ दिनों से मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। गले में खरोंच का निशान पुराना प्रतीत हुआ है। मौत के समय कई परिस्थितियों में नाक, मुंह से खून निकल जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जेवरात के बक्से के बारे में पूछताछ की जा रही है।