{"_id":"684c74e5fefa2840f104274b","slug":"gave-wife-triple-talaq-and-kicked-her-out-of-the-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-135616-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज में 10 लाख न मिलने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज में 10 लाख न मिलने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला
Sat, 14 Jun 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को तीन तलाक देकर बच्चे संग घर से निकाल दिया। गुरुवार को कौशांबी जिले के रहने वाले पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
राधानगर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी इम्तियाज हुसैन की पुत्री शाहीन अहमद ने एसपी से शिकायत में बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी 2024 को कौशांबी जिले के अझुहा निवासी इम्तियाज अहमद संग हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये की ससुराली मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने लगे।
पिता ने किसी तरह 10 लाख रुपये भी दिए। इसके बाद ससुरालियों में कोई सुधार नहीं आ सका। उसे एक पुत्र होने के बाद भी ससुराली परेशान करते रहे। बाकी रकम के लिए पति ने 16 अप्रैल को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। ससुरालियों ने इम्तियाज अहमद की दूसरी शादी करने की धमकी दी। कुछ दिन बाद समझौते के लिए उन्हें बुलाया। वह परिवार के मंटू, हसरत के साथ गईं। वहां ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। महिला की शिकायत पर राधानगर पुलिस ने पति इम्तियाज अहमद, ससुर नवाब अली, सास शन्नो बानो, देवर इश्तियाक अहमद के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की है।