फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gave triple talaq to wife over phone for not giving Rs 5 lakh

Fatehpur News: पांच लाख न मिलने पर फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Fri, 06 Feb 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife over phone for not giving Rs 5 lakh
फतेहपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने फोन से पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती निवासी महफूजल हसन की पुत्री अल्वीना महफूज का निकाह 14 मार्च 2023 को झारखंड प्रांत जमशेदपुर कपाली नगर इस्लामनगर हाजरा मस्जिद के पास रहने वाले मुजम्मिल हुसैन संग हुआ था। अल्वीना ने पुलिस को बताया कि निकाह के बाद से पति, सास खुशनूर, देवर मुबश्शिर, ननद हबीब, रकीबा और नंदोई सरफराज, जावेद अलग घर बनवाने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। 13 सितंबर 2024 में पुत्री तजकिया नूर पैदा हुई। इसी बीच मायके वालों ने बेटी के साथ घर भेज दिया। कुछ दिन बाद ससुरालीजन आए और रुपयों की मांग की। मांग पूरी न होने पर पति ने 27 जनवरी को फोन किया। फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed