{"_id":"669a955be176adcaab0e67c8","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-in-anger-over-lawsuit-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118306-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मुकदमे की खुन्नस में पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मुकदमे की खुन्नस में पत्नी को दिया तीन तलाक
Fri, 19 Jul 2024 10:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
अल्लीपुर। मुकदमा वापस न लेने की खुन्नस में पत्नी से कहासुनी कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी निवासी मोहम्मद एजाज की पुत्री गुलफ्सा खातून का निकाह 2018 में गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद अयूब के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। उसने दहेज उत्पीड़न का कोर्ट में वाद दाखिल कर मायके में रहने लगी। पति, देवर महबूब, बबलू और शीबू 27 जून को घर आए। मुकदमा वापसी की बातचीत करने लगे। मुकदमा वापसी से इंकार करने पर उसे और परिजन से गाली गलौज की। विरोध करने पर पति ने दूसरी शादी की बात कहते हुए उसे तीन तलाक बोल दिया। उसके घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज किया है।