{"_id":"3fd59f7259b7e229635d1bcb102f3699","slug":"gas-leak-in-five-villages-in-rural-getaway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से गांवों में पांच गांवों में भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से गांवों में पांच गांवों में भगदड़
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक केमिकल फैक्ट्री से गैस के रिसाव से पांच गांवों के हजारों लोग दहशत से भर उठे। मंगलवार को तड़के सो रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। बाहर निकले तो गैस की धुंध छाई थी। यह देख गांवों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
इस बीच तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन गोपालगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। तुरंत इलाज मिलने से उनकी हालत में सुधार हो गया। सूचना पर आईं दमकल टीमें फैक्ट्री पहुंची तो पता चला कि बॉयलर के पास से सल्फर डाई आक्साइड गैस रिस रही है। तुरंत रिसाव बंद कराया गया।
विज्ञापन
गैस छटी तो लोगों की जान में जान आई। घटना के विरोध में गांववालों ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन कर खूब हंगामा किया। उनकी मांग है कि फैक्ट्री मैनेजमेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। डीएम राजीव रौतेला ने घटना की जांच के लिए इलाहाबाद से टीम बुलाई है।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र सौंरा में खेतान केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री है। इसी का बॉयलर पाइप फटने से गैस रिसने लगी। इससे मलवां थाना क्षेत्र के चक्की, सौंरा, रेवाड़ी, मलवां, बरौरा गांवों में गैस की धुंध छाई रही। ग्रामीणों ने बताया कि तड़के करीब चार बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो बाहर निकले।
बाहर का नजारा देख लोग दहशत से भर उठे। इस दौरान गैस के प्रभाव से सौंरा गांव के दयानंद के पुत्र मोहित (13), अजय के पुत्र अमन (12) व मंगल सिंह (14) की हालत बिगड़ गई।
गांववालों ने तीनों बच्चों को तुरंत पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बच्चों का इलाज करने वाले डाक्टरों के मुताबिक अगर ज्यादा देर तक सल्फर डाई आक्साइड का प्रभाव रहे तो दम घुट सकता है।
गांववालों ने सुबह करीब 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल और पुलिस टीमें सुबह करीब 7 बजे मौके पर पहुंची। टीमें फैक्ट्री के अंदर घुसीं और बॉयलर के पास से गैस का लीकेज बंद कराया। धीरे-धीरे गैस का प्रभाव खत्म हुआ तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इसके बाद गुस्साए ग्रामीण खेतान केमिकल पहुंचे और फैक्ट्री के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने इन्हें किसी तरह शांत किया।
दमकल विभाग के सीएफओ बीआर गौतम ने बताया कि बायलर के पास से सल्फर डाई आक्साइड का रिसाव हो रहा था। इसका पाइप काफी ऊपर है। इस कारण रिस रही गैस का प्रभाव फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों पर नहीं हुआ।
इस बाबत फैक्ट्री के महाप्रबंधक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें प्लांट से जहरीली गैस के रिसाव की जानकारी नहीं है। पड़ताल कराई जाएगी। अगर उनके प्लांट से गैस का रिसाव होता तो कर्मचारी भी चपेट में आते। अंकुर कुशवाहा पुत्र रामविलास समेत कई ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
एसओ ज्ञान सिंह ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। जैसा आदेश मिलेगा, उसी पर कार्रवाई की जाएगी।