फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ganga,flood,river

गंगा नदी का बढ़ने लगा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

Mon, 21 Jun 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ganga,flood,river
फतेहपुर। मानसूनी बारिश और हरिद्वार से गंगा में पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बाढ़ चौकियों में तैनाती कर दी है। अधिकारियों ने भी बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गंगा नदी के बाढ़ से प्रभावित होने वाला सबसे अधिक क्षेत्र मलवां ब्लाक का है। गंगा नदी के बाढ़ से जिले की पांडु नदी उफना जाती है। इससे तटवर्ती क्षेत्र के दर्जनभर गांव प्रभावित होते हैं। यहां पर जलस्तर बढ़ने से कटान भी तेज हो जाता है। बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को भिटौरा में गंगा नदी का जलस्तर 96.120 मीटर पर था। शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर 96.190 मीटर पर पहुंच गया और रविवार को 96.460 मीटर पर जलस्तर आ गया है जबकि यहां पर गंगा नदी के खतरे का निशान 100.86 मीटर पर है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र का जाना हाल
औंग। गंगा में बढ़ते जलस्तर को लेकर बिंदकी एसडीएम विजयशंकर तिवारी ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र का दौरा किया। गंगा और पांडु नदी के कटान वाले क्षेत्र को देखा। बाढ़ से निपटने के लिए राजस्व कर्मियों और ग्राम प्रधान को राहत शिविरों की सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि महुआ घाटी में जो राहत शिविर हैं, उनकी सफाई करा ली जाए। गंगा और पांडु नदी का जलस्तर बढ़ते ही तटवर्ती गांव के लोगों को वहां पहुंचाया जाए। इस मौके पर लेखपाल शुभम सिंह, अभिषेक शिवहरे, अभयपुर ग्राम प्रधान रामदास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed