{"_id":"62cc707b5eed9325eb51f4d7","slug":"fruit-trader-beaten-up-in-mandi-accused-of-robbery-fatehpur-news-knp707057556","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरःमंडी में फल व्यापारी को पीटा, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरःमंडी में फल व्यापारी को पीटा, लूट का आरोप
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर) । नवीन मंडी में अमेठी जिले के जायस से फल बिक्री करने पहुंचे एक किसान को खागा के पांच-छह लोगों ने पीट दिया। किसान का आरोप है कि हमलावरों ने उससे एक लाख 18 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान अनुराग सोनकर ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की रात को उसने दो पिकअप भरकर फल नवीन मंडी खागा में बेचे, जिससे उसे एक लाख 18 हजार रुपये मिले थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब वह हथगाम निवासी शहीद को दूसरी पिकअप के फल तौल करा रहा था तो, शहीद से तौल कम, ज्यादा होने को लेकर बहस होने लगी।
आरोप है कि कहासुनी को होते देख बगल की दुकान में बैठे एक युवक ने अपने पांच-छह साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया।
उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जेह में रखे फल बिक्री के रुपये बी छीन लिए। अनुराग ने कोतवाली पहुंचकर एक नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि आम तौलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है और दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। पैसा लूटने का मामला संदिग्ध है और इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।