फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   from cow dung polytechnis student mane paint

राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बनाया जैविक पेंट

Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
from cow dung polytechnis student mane paint
बिंदकी। राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने मिलकर गाय के गोबर से जैविक पेंट बनाया है। इसकी कीमत केमिकल युक्त पेंट से कम होगी। इसकी खासियत यह है कि यह एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल होगा। इसके अलावा यह घर के अंदर का तापमान भी सामान्य बनाए रखेगा। यह डिस्टेंपर और इमल्शन में तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मुगल रोड बावन इमली के समीप स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के तृतीय वर्ष की छात्रा वैष्णवी गुप्ता, छात्र अखिल कुमार, राहुल शर्मा, गौरव कुमार, विवेक कुमार, अमन पाल ने इस जैविक पेंट को तैयार किया है।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण ने बताया कि पेंट में गाय के गोबर का इस्तेमाल हुआ है। यह प्राकृतिक पेंट है। इसकी लागत भी कम है और यह गंधहीन है। कृषि आधारित देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने में यह पेंट सहायक साबित होगा। पेंट दो किस्मों में तैयार किया गया है। डिस्टेंपर और इमल्शन। इससे आठ लाभ हैं। जैसे एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और प्राकृतिक थर्मल इंसुलेशन के गुण शामिल हैं। यह पेंट पर्यावरण के अनुकूल नॉन टॉक्सिक गंधहीन एवं सस्ता पड़ता है। पेंट की खास बात यह है कि अगर घर के बाहर बहुत गर्मी है तो यह घर के अंदर का तापमान ठंडा बनाए रखेगा और अगर घर के बाहर मौसम ठंडा है तो यह घर के अंदर का तापमान साधारण बनाए रखेगा। इसके साथ विकिरण की रोकथाम भी होगी। पेंट बनाने में प्रधानाचार्य, टीचिंग स्टाफ, प्रफुल्ल चौहान, आलोक श्रीवास्तव, सोमनाथ मंडल, मनीष कुमार ने सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed