फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of Rs 26.25 lakh on the pretext of job in Railways

Fatehpur News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 26.25 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 08 Jun 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 26.25 lakh on the pretext of job in Railways
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी निवासी तीन लोगों से ठगों ने रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 26.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत के बाद एसपी के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामचंद्र ने एसपी से शिकायत में बताया कि गांव का देवीदीन कुशवाहा उर्फ काली भारतीय थल सेना सेवानिवृत्त हैं। वह कानपुर चकेरी थाने के अहिरवा यादव नगर में रहता है। देवीदीन का मित्र खागा कोतवाली के कुंभीपुर निवासी रामराज सचिवालय लखनऊ में समीक्षा अधिकारी है। रामराज लखनऊ गायत्रीनगर पुरानी चौकी राजनिकेतन भवन के पास रहता है।
विज्ञापन

दो साल पहले देवीदीन, रामराज अपने दोस्त विनय कुमार गिरी निवासी कोथवा दुर्वासा जिला आजमगढ़ के साथ आए। रेलवे ग्रुप सी में 14 लाख रुपये देकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। करीब 10 लाख रुपये पहले व बाकी चार लाख रुपये बाद में देने की बात कही। रुपयों की जिम्मेदारी देवीदीन व रामराज ने ली। पिता ने मार्च 2023 में देवीदीन और विनय कुमार को 10.25 लाख रुपये नकद व खाते में दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीदीन 31 मार्च को नियुक्ती कराने उसे रांची ले गया। उसे कुछ दिन रोकने के बाद 17 अप्रैल को कलूगा रेलवे स्टेशन का नियुक्ति पत्र देकर चला गया। स्टेशन पर उसे फर्जीवाड़े का पता लगा। वहीं, देवीदीन ने गांव के ही विनोद कुमार की पुत्री की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा अपने साले विमल कुमार के खाते में पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की। उधर मनोज कुमार से 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed