फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of Rs 1 crore from businessman by pretending to make profit in share trading

Fatehpur News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से एक करोड़ की धोखाधड़ी

Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1 crore from businessman by pretending to make profit in share trading
फतेहपुर। शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का लालच देकर व्यापारी से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने व्हाट्एप ग्रुपों के 10 संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली महरहा रोड निवासी वसुमित्र ओमर व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर 2024 को जेपी मार्गन स्टाक क्लब से व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने का मैसेज आया। एडमिन आयुष शर्मा, नीता शर्मा और सनोके विश्वनाथन थे। सनोके विश्वनाथन जेपी मार्गन के कर्मचारी हैं और प्रसिद्ध समूह के होने पर भरोसा दिया।
विज्ञापन

सनोके विश्वनाथन ने जेपी मार्गन की वेबसाइट लिंक के साथ एक निजी इक्विटी खाता खोलने की पेशकश की। वह लोग अक्सर वेबसाइट लिंक बदलते रहते हैं। दोगुना मुनाफे के आफर पर उसने एक खाता खोला। उसने पिता श्रवण के सीसी लिमिट खाते से जेपी मार्गन के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में दो लाख रुपये भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी मार्गन के ट्रेडिंग खाते में पहले शेयर 97,584 रुपये का खरीदा। उसमें 4874 का मुनाफा कमाया। विभिन्न शेयरों व आईपीओ में कुल 23 लाख 40 हजार 903 रुपये 16 बैंक खातों में ट्रांसफर कराए।
जमा धनराशि की वापसी के लिए नीता व आयुष 20 प्रतिशत कमीशन की मांग करने लगे। इसी तरह उसे ड्रीम क्रिएशन टीम व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन आकाश पवार, जीवन पटवा और अनीशा ने अनीबा एप डाउनलोड कराया। एक निजी इक्विटी खाते में सेबी रजिस्टर्ड फर्म दिखी। उसने पहली बार 14 अक्तूबर को 50 हजार रुपये किसी अनीशा के बैंक खाते में डाले। शेयर खरीदने में मुनाफा होने पर परिवार के विभिन्न खातों में कुल 76 लाख 82 हजार 388 रुपये अनीशा के कुल 11 बैंक खातो में ट्रांसफर किया।
इसी तरह व्हाट्सएप ग्रुप वीआईपी क्यू-8-1 जीवन टीम व वी-डिसक्सन ग्रुप में जुड़ा। उनके सदस्य प्रसन्ना परमेश्वरन, लक्ष्मी, रवींद्र और प्रकाश नायर हैं। भारी मुनाफा दिखाकर धोखाधड़ी की। उसने तीन दिसंबर धनराशि में रुपये निकालने की अर्जी कंपनी में डाली। वे लोग राशि निकालने से पहले कमीशन मांगने लगे। उसका रुपया मनी लाडि्रंग एक्ट के अंतर्गत जांच में फंसना बताने लगे। उससे 29 लाख 69 हजार 270 रुपये सिक्योरिटी रकम जमा करने के बाद रुपये वापस मिलने की बात कही जा रही है। इस पर उसे धोखाधड़ी का पता लगा।

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ 23 हजार 291 रुपये की धोखाधड़ी शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर जालसाजों ने की है। जांच कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed