{"_id":"66edec0e0ec1b625cc0df184","slug":"fraud-of-five-thousand-rupees-from-a-farmer-by-posing-as-a-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-121592-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस कर्मी बनकर किसान से पांच हजार की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस कर्मी बनकर किसान से पांच हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन
असोथर। साइबर ठगों ने पुलिस कर्मी बनकर गुरुवार को किसान से पांच हजार की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने मामले की थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की साइबर सेल को जांच सौंपी है।
थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला बोला कि वह थरियांव थाने से बोल रहा है, उसके नाम पर एफआईआर हुई है। उसे गिरफ्तार करने घर आ रहे हैं। गिरफ्तारी से बचना है तो फौरन मोबाइल नंबर पर 65 सौ रुपये ट्रांसफर करो। वह घबरा गया और उसने मोबाइल नंबर पर पांच हजार रुपये भेज दिया। दोबारा 1500 और भेजने को फोन आया।
रुपये नहीं भेजने पर शुक्रवार सुबह उसी नंबर पर फोन आया। फोन करने वाला बोला, कि असोथर थाने से बोल रहा हूं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। किसान ने मामले की असोथर थाने में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने शिकायत की सूचना साइबर क्राइम थाने में दी है, जांच कराई जा रही है।