फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of 96 thousand from the account of a young man by posing as a friend

Fatehpur News: दोस्त बनकर युवक के खाते से 96 हजार की धोखाधड़ी

Sat, 09 Sep 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 96 thousand from the account of a young man by posing as a friend
फतेहपुर। दोस्त बनकर साइबर अपराधियों ने युवक से 96 हजार की ठगी कर ली। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि 29 अगस्त की शाम उसके मोबाइल पर एक काॅल आई। फोन करने वाले ने एक दोस्त का नाम लेकर कहा कि उसे इमरजेंसी है। वह अस्पताल के अंदर फंसा है। उसके खाते में 96 हजार रुपये भेजा है। रकम दूसरे गूगल पे पर ट्रांसफर करने की बात कही। युवक ने मोबाइल पर मैसेज देखकर बताए गए नंबर पर 96 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। खाता चेक करने पर पता लगा कि कॉलर ने उसके गूगल पे पर रकम ट्रांसफर नहीं की थी। वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन






---------
साइबर अपराधियों ने खाते से रकम की पार
फतेहपुर। ईयर ब्लूट्रुथ के भुगतान का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से 23 सौ की रकम पार कर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के शादीपुर निवासी सिद्धार्थ शुक्ला ने शोशल साइट्स पर पुराने ब्लूट्रुथ बेंचने का विज्ञापन डाला था। उसे खरीदने के लिए एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम मसंजू मुराह आर्मी जवान बताया। उसने पहले युवक के खाते में एक रुपये डालकर लिंक भेजा। उसे खोलने पर भुगतान होने की जानकारी दी। युवक के लिंक खोलते ही उसके खाते से 2300 रुपये पार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed