फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraud of 24.50 lakhs from former head

Fatehpur: पूर्व प्रधान से 24.50 लाख की धोखाधड़ी, कंपनी के एमडी ने एक माह में धन दोगुना करने का दिया झांसा

Mon, 08 May 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 08 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 24.50 lakhs from former head
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

फतेहपुर जिले में एक माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर एक कंपनी ने पूर्व प्रधान से 24.50 लाख की धोखाधड़ी की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जालसाजी और लूट समेत अन्य धाराओं में कंपनी के एमडी समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी कानपुर आर्डिनेंस का कर्मचारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी लालता सिंह पूर्व प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2022 को छोटे भाई मुलायम सिंह की पत्नी मंजू देवी का निधन हो गया था। उसके परिचित के आर्डिनेंस फैक्टरी में कार्यरत जितेंद्र सिंह झिंकण शोक संवेदना व्यक्त करने कुछ दिन बाद घर आए। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के देवास निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली में संचालित अर्थमेटल नामक कंपनी के बारे में बताया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन कुमार वर्मा से मुलाकात कराई। एमडी ने कंपनी में निवेश किए धन को एक माह में दोगुना होने का झांसा दिया।

विज्ञापन

विश्वास में अमन वर्मा को 30 जुलाई 2022 को नकद 24 लाख 50 हजार रुपये दिए। बड़ा निवेश होने के कारण उसे अर्थमेटल कंपनी में कोआर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया गया। एक माह बीतने के बाद दोगुना धन लौटाने में अमन वर्मा आनाकानी करने लगा। दबाव बनाने पर अमन वर्मा ने 20 लाख की चेक दी। चेक में तारीख 20 सितंबर 2022 डाली। इसके बाद 18 सितंबर को अमन ने फोन किया। खाते में बाकी साढ़े चार लाख रुपये ट्रांसफर और शेष 20 लाख सहयोगी संजय कुमार मिश्रा के हाथ भेजने की बात कही। रुपये मिलने के बाद चेक लौटाने की बात तय हुई।

 

वह रुपये लेने शहर के लखनऊ बाईपास पहुंचा। वहां ओवरब्रिज के नीचे संजय कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार वर्मा ने झांसा देकर चेक छीनकर फाड़ दिया और रुपये भी नहीं लौटाए। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी के नीचे धक्का देकर फेंक दिया। उसकी जेब से 50 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। चारों शातिर किस्म के हैं। कई जिलों में और भी लोगों से करोड़ों की ठगी की है। अर्थमेटल नामक फर्जी कंपनी है। कंपनी नई दिल्ली सेंट्रल बैंक पश्चिम बिहार गुरु हरिकिशन नगर में संचालित करते हैं। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed