{"_id":"66dcabb2a0a23e26a901b996","slug":"four-prosecuted-for-murder-of-young-man-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120923-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक की हत्या का चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक की हत्या का चार पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की रेलवे लाइन से एक माह पहले निर्भय सिंह के मिले शव के मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सदर कोतवाली के क्षेत्र के चकबिसौली निवासी निर्भय सिंह का शव 16 अगस्त को मिला था। उसकी मां पद्मा देवी ने एसपी से शिकायत में पुत्र निर्भय की हत्या का आरोप लगाया था। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद चकबिसौली की पूजा व उसके भाई राजेश, केबीनगर निवासी कारोबारी प्रदीप सिंह उर्फ राजू सिंह व प्रदीप सिंह के पुत्र युवराज सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने निर्भय की हत्या कर दी। उसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। परिवार को भी हत्या की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
बाइक सवार की टक्कर से घायल बच्चे की मौत
फतेहपुर। गाजीपुर थाने के महमदपुर निवासी बलबीर रैदास ने बताया कि उसका सात साल का बेटा किशन तीन अगस्त की शाम घर के पास खेल रहा था। गांव के ही ओमप्रकाश उर्फ कल्लू तेज रफ्तार में बाइक से निकला और पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में इलाज दौरान शुक्रवार को पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।