फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four people injured in car collision with tractor on Yamuna bridge

Fatehpur News: यमुना पुल पर ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार चार घायल

Tue, 21 Jul 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in car collision with tractor on Yamuna bridge
खागा। किशनपुर थाना क्षेत्र के यमुना पुल पर सोमवार भोर ट्रैक्टर और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी लकी सिंह, साथी सुरजीत सिंह, ज्ञान और सरोज कुमार के साथ मारुति ब्रेजा से बांदा गए थे। रविवार देर रात बांदा से लौटते समय सोमवार भोर तीन बजे किशनपुर थाना क्षेत्र के यमुना पक्का पुल पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी।

इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी हरदो पहुंचाया। डॉक्टर ने इलाज के बाद लकी सिंह की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed