फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four parts in 109 bigha land, no sale deed done after 2023

Fatehpur News: 109 बीघा भूमि में चार हिस्से, 2023 के बाद कोई बैनामा नहीं किया

Fri, 23 Jan 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four parts in 109 bigha land, no sale deed done after 2023
फतेहपुर। जयराज का जिस जमीन पर शव मिला वह करीब 109 बीघे में फैली है। इस भूमि पर चार मालिकों में जयराज मान सिंह, अमेरिका में रहने वालीं बहन विपला समेत चार हिस्सेदार होना बताए जा रहे हैं। फिलहाल शहर में यही उनके पास बड़ी प्राॅपर्टी होना बताया जा रहा है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों के पास कई बेशकीमती जमीनें हैं। काफी समय वह किसी भूमि को बेचने रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं गए थे। अंतिम बैनामा 2023 में सिविल लाइंस स्थित एक छोटे प्लॉट का किसी को किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि परिवार विदेश में बसना चाहता था। इसी वजह से अंतिम संपत्ति और बंगले को भी बेचना चाहते थे। यहां की सारी संपत्तियों को बेचने के बाद विदेश में संपत्तियां खरीदी हैं। संपत्तियां न्यूयार्क, लंदन, दुबई और दिल्ली में होना बताया जा रहा है। पूर्व में करीब में 1700 बीघा भूमि थी। परिवार में कई नौकर, कर्मचारियों के नाम तक जमीन थी।
विज्ञापन

परिवार में सबसे अमीर जयराज मान सिंह थे। दरअसल इनके दिवंगत पिता आनंद मान सिंह बड़े अधिवक्ता और जमींदार थे। वह भी अपने पिता की इकलौती संतान थे। जयराज मान सिंह की शादी भी रिश्तेदारी के बीच हुई थी। इनकी पत्नी शहनाज मान सिंह भी अपने पिता की इकलौती थीं। इस तरह से परिवार की हर संपत्ति पर एक तिहाई के दावेदार थे। दिवंगत जयराज की सोफिया मान सिंह इकलौती बेटी हैं। वह डेढ़ साल पहले अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की कई बड़ी संपत्तियों में आधा शहर बसा होना तक बताया जाता है। परिवार की कई संपत्तियों की खरीद फरोख्त में शामिल रहने वाले लोग इन दिनों करोड़पति हैं। पुलिस भी प्रापर्टी के हर बिंदु की जांच कर रही है।

कई प्राॅपर्टी कारोबारियों और दलालों की धरपकड़
पुलिस हत्या की हर तह तक जाने के प्रयास में जुटी है। पुलिस जयराज मान सिंह के हाथों बेची गई पूर्व की जमीनों का इतिहास खंगाल रही है। उनके किस-किस से संबंध थे। उनके पास भूमि का सौदा लेकर आने-जाने वाले कौन दलाल हैं। उन्होंने पूर्व में किन लोगों भूमि बेची है। इनके ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है। कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है।


वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम
दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी में अधिवक्ता के शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम हाउस में कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी पहुंचे। पोस्टमार्टम में परिवार के कई करीबी लोग भी मौजूद रहे। शव को छूने में परहेज करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed