फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four lakh rupees were snatched by promising a job in the Railways.

Fatehpur News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़पे

Tue, 03 Mar 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were snatched by promising a job in the Railways.
ललौली। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। कोर्ट के आदेश पर ललौली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नया डेरा मजरे मुत्तौर गांव निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह गुजरात में प्राईवेट नौकरी व पढ़ाई करता है। वह कानपुर के चैन का पुरवा हरिधाम आश्रम जाता था। जहां उसकी मुलाकात जालौन जिले के देवरहट थाना क्षेत्र के कालपी निवासी अनमोल सिंह से हुई। अनमोल ने एक रिश्तेदार को रेलवे विभाग में अधिकरी बताया। उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। नौकरी के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। दो लाख 11 हजार रुपये अनमोल व 70 हजार रुपये ओम सिंह के बैंक एकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किया था। कुछ दिन बाद अनमोल ने बताया कि उसका ज्वाइनिंग लेटर बन गया है। बकाए रुपयों की मांग की। अनमोल गांव आकर एक लाख 20 हजार रुपये नकद ले गया। नियुक्ति पत्र नहीं आने पर अनमोल से फोन में बात की। रुपये मांगने पर अनमोल ने रुपये देने से मना कर गाली गलौज की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed