फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four including a teenage girl died in separate road accidents

Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में किशोरी समेत चार की मौत

Sun, 27 Oct 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four including a teenage girl died in separate road accidents
चौडगरा/बहुआ/जाफरगंज। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हादसों में दो व जाफगंज, ललौली में एक-एक की मौत हुई है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के पहुर गांव निवासी लाखन सिंह (55) रविवार शाम चौडगरा से घर स्कूटी से जा रहे थे। बिंदकी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगा होने के कारण सिर में गंभीर चोट आई। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर उनके पुत्र सूरज सिंह, बाबू सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी महेश का पुत्र राज (12) मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। महरहा माइनर के पास बाइक सवार की टक्कर से वह गंभीर रूप ये घायल हो गया था। हादसे में राज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र का एक छोटा भाई राजा व मां मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में बाइक चालक पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाफरगंज थाने के मऊदेव चौराहा निवासी रामऔतार सविता की पत्नी सीता (65) 19 अक्तूबर को सड़क पार कर रही थी। जहानाबाद से आ रही बोलेरो की टक्कर से घायल हो गई थीं। उनकी रविवार भोर इलाज के दौरान मौत हो गई।
ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी सज्जाक का बेटा रमजान (25) अपने साथ पड़ोसी इनायत मंसूरी की बेटी गुलशन (18), गुलफ्सा(15) और गुलफ्सा की ममेरी बहन फातिमा जहरा (8माह) पुत्री रफीक को बाइक से लेकर बहुआ बाजार जा रहा था। तेज रफ्तार किसी वाहन की टक्कर से चारों घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने गुलफ्सा को मृत घोषित कर दिया।


बहुआ हादसे में बाइक सवारों के घायल होने के बाद बहुआ चौकी प्रभारी सुमित तिवारी और स्थानीय लोग पहुंचे। 108 नंबर पर कॉल की और एंबुलेंस की सहायता मांगी। आधे घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने पर घायल तड़पते रहे। घायलों को टेेंपो से पीएचसी पहुंचाया गया। यहां से भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। करीब आधे घंटे तक पीएचसी में घायल तड़पे। डॉक्टर विनय सिंह ने 102 नंबर पर मदद मांगी। 102 से गुलफ्सा और रमजान को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed