फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   four drwn in fatehpur in yamuna

यमुना में चार दोस्त डूबे एक छात्र लापता, घटना से परिवार में कोहराम

Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
four drwn in fatehpur in yamuna
यमुना के पानी में युवक को तलासते ग्रामीण - फोटो : FATEHPUR
धाता थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव किनारे यमुना नदी में रविवार को नहाते समय चार युवक गहराई में चले गए। वह डूबने लगे तो शोर सुनकर चरवाहे दौड़कर पहुंचे। चरवाहों ने तीन को डूबने से बचा लिया। इंटर के छात्र चौथे युवक का कोई पता नहीं लगा। देर शाम सभी लोग यमुना किनारे से लौट आए। पुलिस ने जाल डलवाया है। पुलिस सोमवार सुबह से तलाश शुरू करेगी।
विज्ञापन

धाता के अहमदपुर कुशुंभा गांव निवासी राजू सिंह का बेटा संदीप उर्फ हैपी सिंह (19) दोपहर करीब 12 बजे गांव के दोस्तों अभिषेक सिंह, अज्जू सिंह, बीरू सिंह के साथ यमुना नहाने गया था। करीब एक बजे अचानक वह चारों डूबने लगे। भैंस चरा रहे रानीपुर निवासी ज्ञान ने चारों की आवाजें सुनीं तो आसपास मौजूद लोगों के साथ नदी किनारे दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक, अज्जू, बीरू को नदी से बाहर निकाल लिया। हैप्पी का कोई पता नहीं चला। सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीण गोताखोरों को खोजबीन में लगाया। विधायक कृष्णा पासवान, एसडीएम प्रहलाद सिंह, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ गोताखोर बाहर से बुलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा जाल डालकर शाम तक खोज चलती रही। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि हैप्पी दर्शन इंटर कॉलेज कल्यानपुर कचरौली में इंटर का छात्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डूबे युवक की तलाश की जा रही है। सोमवार सुबह गोताखोरों की टीम यमुना में फिर खोज को उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed