{"_id":"6af752223c93e50e5b053880","slug":"four-accused-sent-to-jail-in-connection-with-elderly-mans-death-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-166325-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में चार आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में चार आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सरायं शहजादा गांव में बुजुर्ग की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पड़ोसी परिवार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
गांव निवासी रघुनाथ प्रसाद पांडेय (74) की चबूतरे और घर के सामने तोड़फोड़ के विवाद में पड़ोसी परिवार ने पिटाई कर दी थी। घायल बुजुर्ग की मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
बुजुर्ग के बेटे सुनील कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि राजकिशोर तिवारी, मोहित कुमार, पंकज तिवारी और कृपाशंकर तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।