{"_id":"61b39e2988ff6a6cba34097f","slug":"former-office-bearers-raised-their-voice-regarding-bar-elections-fatehpur-news-knp66886679","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनावों को लेकर पूर्व पदाधिकारियों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनावों को लेकर पूर्व पदाधिकारियों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन
फतेहपुर। कार्यकाल पूरा होने के बावजूद बार एसोसिएशन का चुनाव न कराने पर अधिवक्ताओं ने आवाज उठाई है। बार के पूर्व पदाधिकारियों ने एकजुट होकर बार चुनाव कराने की मांग की है। इस संबंध में पूर्व बार अध्यक्ष सुशील मिश्र और अन्य पूर्व पदाधिकारियों ने बैठक की और पत्रकारों से वार्ता की। जिसमें सभी ने बार चुनाव कराए जाने का मुद्दा गर्मजोशी से उठाया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष/मंत्री बलिराज उमराव, कैलाश प्रताप सिंह, हंसराज सिंह, प्रेम शंकर त्रिवेदी, बाबू सिंह यादव, सुशील मिश्रा, प्रवीण द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह गौतम, प्रमोद रायजादा, प्रद्युम्न सिंह चंदेल, प्रमोद कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया की बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के
अध्यक्ष को 9 दिसंबर को पत्र भेजकर अवगत कराया गया था कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर के पदाधिकारी बाइलाज के अनुसार समय से चुनाव नहीं करा रहे हैं। इस संबंध में 22 नवंबर को अधिवक्ताओं की ओर से एक ज्ञापन भी वर्तमान कार्यकारिणी को सौंपा गया था। जिसका संज्ञान नहीं लिया गया। पिछले वर्ष की
विज्ञापन
कार्यकारिणी का गठन 24 दिसंबर 2020 को हुआ था। उस हिसाब से 24 नवंबर 2021 को साधारण सभा की बैठक बुलाकर चुनाव की तिथियों की घोषणा की जानी चाहिए थी। मगर वर्तमान कार्यकारिणी ने ऐसा न करके
बाइलाज के नियमों की अवहेलना की है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने अपने आदेश में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के अंदर चुनाव
कार्यक्रम घोषित कर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को सूचित करें। हालांकि इस संबंध में जब बार अध्यक्ष जगदीश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो लोग चुनाव न कराने का आरोप लगा रहे हैं, उनके खुद के कार्यकाल में चुनाव कितने समय पर हो गए थे, यह सभी जानते हैं। नियमानुसार बार चुनाव कराए जाएंगे।