फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Forensic lab will be sent documents received from Schuats

Fatehpur News: फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे शुआट्स से मिले दस्तावेज

Tue, 14 Mar 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Forensic lab will be sent documents received from Schuats
- कार्यवाहक प्रवक्ता समेत दो लोगों से पूछताछ
विज्ञापन

- सीडी, वीडियो कैसेट, पासपोर्ट फोटोकॉपी समेत कई दस्तावेज लाई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शुआट्स से छापेमारी कर एसआईटी रविवार रात लौट आई है। टीमों का दावा है कि तमाम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उनकी छानबीन शुरू की गई है। वीडियो कैसेट, सीडी, यूएसबी जैसे साक्ष्यों को प्रमाणिकता के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण में एसआईटी के सीओ सिटी वीर सिंह, सीओ खागा दिनेश चंद्र मिश्र, सीओ अनिल कुमार, बिंदकी सीओ सुशील कुमार दुबे, थरियांव सीओ प्रगति यादव अपनी नौ-नौ सदस्यीय टीम के साथ प्रयागराज नैनी स्थित शुआट्स में छापामारी को गए थे। सीओ सिटी ने बताया कि करीब 50 लोगों की टीम और नैनी थाने की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कैंपस में छानबीन की।
विज्ञापन

सभी टीमें देर रात फतेहपुर लौटकर आईं। टीमें शुआट्स के कार्यवाहक प्रवक्ता एसबी सिंह, जयरानायरण की मौजूदगी में जुटाए साक्ष्यों को सुपुर्दगी में लिया है। इनसे लंबी पूछताछ भी की गई। इसमें 107 सीडी, वीडियो कैसेट, यीशु दरबार की पत्रिका, धर्म परिवर्तन के प्रलोभन से जुड़े पर्चे, राशनकार्ड, पासपोर्ट फोटो कॉपी, कंप्यूटर यूएसबी समेत कई चीजों को कब्जे में लिया गया है। टीमों ने फाइनेंस कंट्रोलर, कुलपति, प्रवक्ता, कुलाधिपति, रजिस्ट्रार, गोपनीय विभाग के कार्यालयों में छापेमारी की। कुछ बैंक खातों का डाटा भी जुटाया है। पुलिस ने जिस जमीन पर यीशु दरबार बना है, वहां की भी जांच की। इन साक्ष्यों को टीम लखनऊ स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला जांच के लिए भेजेगी। जिससे साक्ष्यों की पुष्टि हो सकेगी। साक्ष्य संकलन वीडियोग्राफी के बीच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
इनसेट
करीबियों पर शिकंजा कसने पर और राजफाश होंगे
शुआट्स में छापेमारी के बाद भले ही टीमें तमाम दस्तावेजों का दावा कर रही हैं। इनके दावे कितने मजबूत हैं, यह विवेचना के दौरान ही सामने आएगा। शुआट्स के लाल बंधुओं की जड़ें काफी गहरी हैं। इनके तार प्रयागराज समेत आसपास के जिलों तक फैले हैं। प्रयागराज में ही कटरा इलाके में एक करीबी के घर लाल बंधुओं के छिपे होने की चर्चा भी आई थी। इन हालातों में टीमें करीबियों पर शिकंजा कसेंगी। हालांकि समय ज्यादा हो जाने से सबूत मिटाने का पुलिस अधिकारी पहले ही मौका दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed