फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   For not getting the car, the married woman was beaten and thrown out of the house

Fatehpur News: कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
For not getting the car, the married woman was beaten and thrown out of the house
फतेहपुर। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने बेल्ट से पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के केशरीपुर गांव निवासी जयबीर सिंह की पुत्री शीलू देवी की शादी 28 फरवरी 2019 को कानपुर देहात गजनेर थाना क्षेत्र के जिगनीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति धर्मेंद्र सिंह, ससुर सुरेश सिंह चौहान, सास फूलकली, जेठ पंकज सिंह, देवर विपिन सिंह, प्रांशू सिंह, रिश्तेदार धर्मराज सिंह चौहान दहेज में कार की मांग करने लगे। पंचायत के बाद उसकी विदाई कराई। ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। उसको 25 मार्च की सुबह लात-घूसों और बेल्ट से मारा-पीटा। कार की मांग पूरी न होने पर जान से मारकर नदी में फेंकने की धमकी देकर घर से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed