{"_id":"6133c3868ebc3e35f95d11e1","slug":"football-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6502044180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमनी को हराकर कानपुर ने जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमनी को हराकर कानपुर ने जीता फाइनल
विज्ञापन
फतेहपुर। डिस्टिक फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें कानपुर ने ओमनी फतेहपुर को एक गोल से हरा दिया।
मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान में फाइनल मैच कानपुर और ओमनी के बीच खेला गया। ओमनी की तरफ से पहला गोल किया गया। खेल के 15वें मिनट में कानपुर ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में कानपुर के खिलाड़ियों ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी।
शहर काजी सईदुल इस्लाम उर्फ अब्दुल्ला ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर अनवर, असलम, नटवर, सैफी, डॉ. हरिचंद्र लोधी मौजूद थे। उधर जूनियर खिलाड़ियों के मैच में मिल्खा सिंह टीम ने ध्यानचंद टीम को 1-0 से पराजित किया।