{"_id":"58bf0a8d4f1c1b663ddc40a0","slug":"food-department-s-print-in-khoani-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोया मंडी में खाद्य विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोया मंडी में खाद्य विभाग का छापा
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खोया मंडी में नमूूूूना भरते खाद्य विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार में मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक के लिए मंगलवार को बिंदकी व मलवां में जिले के खाद्य विभाग की टीम ने छापेेमारी की। सात नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। छापेमारी से बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।
जिला अभिहीत अधिकारी बृजेंद्र शर्मा, मुख्य खाद्य अधिकारी शैलेश दीक्षित, इंस्पेक्टर बिंदकी सुभाष तिवारी, खागा के अरविद गौड़, फतेहपुर के अनिल कटियार, नायब तहसीलदार रमेश पांडेय, कैलाश नरायण व अरुण कुमार ने बिंदकी के खोया मंडी में बरदरा निवासी राजेंद्र कुमार, रामपुर निवासी जीतू साहू, जलालपुर निवासी छेद्दू, मुत्तौर निवासी कल्लू उर्फ धनंजय, शिवराजपुर निवासी संदीप के खोये का नमूना भरा।
इसके बाद टीम ने मलवां पर धावा बोला यहां रामशंकर की दुकान से सरसों के तेल व रंगीन कचरी का नमूना भरकर 150 लीटर तेल सीज किया। इसी क्रम में जगदीश की दुकान से भी सरसों के तेल व बेसन का नमूना भरा गया। जबकि जीतू की दुकान से देशी गुटखा का नमूना भरा गया है। इस छापेमारी से अन्य मिलावटखोर दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। वह अपनी दुकानों का शटर गिराकर इधर-उधर हो गए।