फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Following a member of the nun's statement, commotion

साध्वी के बयान पर बिफरे सदस्य, हंगामा

Tue, 15 Aug 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 15 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Following a member of the nun's statement, commotion
जिला योजना समिति की बैठक में बोलती केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। विकास भवन सभागार में रविवार को जिला योजना समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के बयान पर कई सदस्यों ने हंगामा कर दिया। इससे आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। हुआ यूं कि समिति सदस्य व सभासद हाजी रजा ने शहरी क्षेत्र में खराब नलकूपों के रिबोर व पेयजल की समस्या उठाई। इस पर साध्वी ने कह दिया कि सभासदों का कार्यकाल समाप्त है। आप को तो बैठक में नहीं आना चाहिए। इसी बात पर सभी बिफर पड़े। बाद में दोनों पक्ष को शांत कराकर बैठक शुरू कराई गई।

विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने इसकी अध्यक्षता की। जिला योजना में तीन अरब 44 करोड़ रुपये के कार्ययोजना प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जिला इकाई ने मत्स्य, सहकारिता और पुष्टाहार के लिए शासन से बजट की मांग नहीं की है। कृषि विभाग में खर्च के लिए 24 लाख रुपये की कार्ययोजना बनी है। लघु एवं सीमांत किसानों की सहायता के लिए एक लाख एक हजार रुपये, उद्यान को 16.92 लाख रुपये, पशुपालन को 195 लाख रुपये, दुग्ध विकास को 277.05 लाख रुपये, वन विभाग को 88.47 लाख रुपये, ग्राम्य विकास अभिकरण को 1075.46 लाख रुपये, भूमि विकास एवं जल संसाधन के लिए 242.16 लाख रुपये, मनरेगा में 8624.04 लाख रुपये, पंचायतीराज के लिए 801.55 लाख रुपये, राजकीय लघु सिंचाई को 92.44 लाख रुपये, निजी नलकूप के 1359 लाख रुपये, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के लिए 109.50 लाख रुपये, खादी एवं ग्रामोद्योग में छह लाख रुपये का प्रस्ताव बना है। इसी प्रकार रेशम उद्योग को 24.20 लाख रुपये, सड़क व पुल के लिए 795.44 लाख रुपये, पर्यावरण के दो लाख रुपये, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में 10 लाख रुपये, पर्यटन में 50 लाख रुपये, प्राथमिक शिक्षा को 517.93 लाख रुपये, एलोपैथिक 852.51 लाख रुपये, होम्योपैथिक को 15 लाख रुपये, ग्रामीण पेयजल को 2815.32 लाख रुपये, नगरी पेयजल के लिए 874.33 लाख रुपये, पंचायतीराज के स्वच्छता कार्यक्रम के लिए 3999.96 लाख रुपये, प्रधानमंत्री आवास एवं लोहिया आवास के लिए 8074.80 लाख रुपये का प्रस्ताव है। इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी, खागा विधायक कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल, राकेश प्रजापति, ओम प्रकाश लोधी, डीएम मदलपाल आर्य, एसपी कवींद्र प्रताप सिंह, पीडी अशोक कुमार निगम, सीडीओ एसपी आनंद, डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, उप कृषि निदेशक जीसी कटियार, डीएसओ विजय प्रताप सिंह समेत ज्यादातर जिलस्तरीय अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 


प्रभारी मंत्री ने कराया मामला शांत
फतेहपुर। जिला योजना समिति सदस्य व पालिका सभासद हाजी रजा के कार्यकाल समाप्त होने की बात पर जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल व राकेश प्रजापति ने केंद्रीय राज्यमंत्री के बयान का विरोध किया। इसके बाद ज्यादातर सदस्यों ने एक सुर में विरोध शुरू कर दिया। हाजी रजा व अन्य सदस्यों ने कहा कि जब कार्यकाल समाप्त हो गया है तो जिला प्रशासन को बैठक में बुलाना ही नहीं चाहिए। मामला जब अधिक बढ़ गया तो हाजी रजा अपनी सीट छोड़कर बैठक से बाहर जाने लगे। तब प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने मामले को शांत कराया और कहा कि आज की बैठक में सभी लोग अपना प्रस्ताव रखें। अगली बैठक में जिला प्रशासन समिति के सदस्यों को ही बुलाए। तब मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed