फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fog and speed havoc : five killed in road accidents

कोहरे व रफ्तार का कहर: सड़क हादसों में पांच की मौत

Sun, 03 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fog and speed havoc : five killed in road accidents

कोहरे की धुंध और वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं को

विज्ञापन
दावत दे रही है। हाईवे और राजमार्गों पर शुक्रवार रात से अब तक पांच लोगों की मौत हुई। इनमें एक ही परिवार के दो सगे भाई शामिल हैं। हाइवे पर ही टेंपो पलटने से एक युवक की मौत और दस लोग घायल हुए। बिंदकी में तेज रफ्तार वाहन ने कोहरे की धुंध में एक युवक को कुचल डाला। जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटलिया लालपुर मोड़ पर टैंकर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। अन्य हादसे में जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटिलिहा गांव मोड़ के पास ओवरटेक के चक्कर में पेट्रोल भरे टैंकर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया।

बेकाबू टेंपो पलटने से एक की मौत
 कल्यानपुर थाना क्षेत्र में अल्लीपुर गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो दोपहर में पलट गया। दुर्घटना में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। टेंपो सवार दस घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर घायल मां बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टेंपो चौडगरा कस्बे से सवारी भरकर बिंदकी जा रहा था। टेंपो पलटने पर आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे। टेंपो में फंसे प्रदीप तिवारी निवासी मुगलाही लंकारोड बिंदकी, अमरजीत सिंह निवासी गांव कोड़ार थाना ललौली, हलीमा पत्नी छोटे व उसके बेटे अल्ताफ (10), साहिल निवासी चौडगरा, निजामुद्दीन निवासी डिघरुवा थाना जाफरगंज और अज्ञात युवक (40) को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने 40 वर्षीय युवक, हलीमा व अल्ताफ को जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। घायलों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार में टेंपो चला रहा था। अचानक ब्रेक मारने से यह हादसा हुआ।
 
परिवार पर टूटा पहाड़, दो सगे भाइयों की मौत
खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचामंदिर हाइवे पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। साथ में मौजूद तीसरे भाई रंजीत को यह पता नहीं चल पाया कि कब और किस वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह खून से सने भाइयों के पास 10 मिनट बाद पहुंचा तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में पंचमलाल रैदास के बेटे रंजीत ने बताया कि वह चार साल बाद लुधियाना से मकर संक्राति पर्व के लिए गांव आ रहा था। उसे लाने के  लिए छोटा भाई संतोष(25) व इंद्रजीत (19) और गंाव का राजेंद्र रेलवे स्टेशन आए थे। वह राजेंद्र के साथ दूसरी बाइक में बैठा था। जबकि उसके दोनों भाई एक बाइक में सवार थे। खागा हाइवे पर भाइयों की बाइक और उसकी बाइक में करीब एक किलोमीटर का अंतर था। जब वह करीब पहुंचा तो बाइक को दुर्घटनाग्रस्त और भाइयों को लहूलुहान देखा। उसे एक बार विश्वास ही नहीं हुआ कि उसके भाई हादसे का शिकार हो गए। उसे लोगों ने बताया कि उसके भाइयों को ट्रक ने टक्कर मारी है। नब्ज थम चुकी थी। रंजीत ने बताया कि भाई संतोष की शादी छह माह पहले मंजू देवी के साथ हुई थी। घर में उसका रो-रो कर हाल बेहाल है। वह बेसुध हो गई है। दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में माहौल गमगीन रहा।

तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौत
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में शराब पीकर पैदल घूम रहे रणविजय (35) को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वह घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन जिला अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। रणविजय दरवेशाबाद गांव का ही रहने वाला था। हादसे की खबर पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उसको घायल हालत में जिला अस्पताल लाए थे।

टैंकर ने बाइक में टक्कर मारी, छात्र की मौत, हंगामा
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी कल्लू सिंह का बेटा अजीत उर्फ कट्टू सिंह (22) अभय प्रताप सिंह डिग्री कालेज बिंदकी में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। शनिवार को वह गांव के दिनेश के बेटे श्यामू के साथ बाइक से गहरूखेड़ा फोटोकॉपी कराने जा रहा था। कटिलिहा मोड़ के पास टैंकर ने चपेट में ले लिया। टैंकर भी कुछ दूर जाकर पलट गया। वह तो गनीमत रहा कि पेट्रोल नहीं फैला और न ही आग लगी वरना घटना और भी भयावह हो जाती। जुटे ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने व खराब पड़े मार्ग को बनवाए जाने की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ बिंदकी आरके वर्मा , सीओ जाफरगंज पूणेंद्र सिंह , थानाध्यक्ष जाफरगंज धमेंद्र कुमार, थानध्यक्ष ललौली मनोज पाठक, चांदपुर शुभनारायन भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी मशक्कत के बाद अश्वासन देकर शांत किया। तभी पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। घायल को परिजनों ने फतेहपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed