फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five-year broken record, coldest day recorded

पांच साल का टूटा रिकार्ड, रिकार्ड किया गया सबसे ठंडा दिन

Sat, 19 Dec 2020 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Five-year broken record, coldest day recorded
उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच सालों में इस दिन कभी भी इतना पारा नीचे नहीं गिरा है। पांच साल का रिकार्ड टूट गया। हालांकि दिन की चटख धूप में गलन का अहसास बना रहा। लोग ठंड से बचने के लिए धूप सेंकते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शीतलहर की वजह से आर्द्रता में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम 22 प्रतिशत आर्द्रता रही। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर शीतलहरी हवाएं चली। इससे ठिठुरन बढ़ी रही।
विज्ञापन

दिन में तो चटख धूप की वजह से लोगों को कुछ राहत रही, लेकिन सुबह-शाम ठंड का मिजाज बढ़ा रहा। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने कहा कि शीतलहर की वजह से ठंड अभी और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। सुबह, शाम कोहरे की धुंध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच सालों का तापमान 18 दिसंबर का
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2016 27 11
2017 23 9
2018 23 9
2019 19 8
2020 19 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed