फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five thousand youth a track strength

पांच हजार से ज्यादा युवाओं ने जोखी ताकत

Sun, 09 Aug 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five thousand youth a track strength

सेना भर्ती रैली में सदर के साढ़े पांच हजार से ज्यादा युवा प्रतिभागियाें ने पीएसी मैदान में दम भरा। हालांकि करीब सात फीसदी युवा ही सफलता की पहली सीढ़ी को पार कर सके। सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का आकलन करने के बाद सैन्य अफसरों ने उन्हें मेडिकल टेस्ट का टोकन दिया है।

विज्ञापन

शहर के पीएसी मैदान में शनिवार की भर्ती के लिए शुक्रवार की रात से इंट्री चालू कर दी गई। भर्ती सदर क्षेत्र के युवाओं की होनी थी। इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही है। पुलिस की सघन चेकिंग के बाद युवाओं को मैदान में प्रवेश दिया गया। जिले की सदर तहसील क्षेत्र के 5 हजार 684 युवाओं को मैदान में किस्मत अजमाने का मौका मिला। सुबह के साढ़े पांच बजे से भर्ती शुरू की गई। दोपहर के 12 बजे तक सारे अभ्यर्थियों की सैन्य अफसरों की कड़ी निगरानी में दौड़ संपन्न हुई। भारी संख्या में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों में करीब सात फीसदी युवा ही सफलता की पहली सीढ़ी को पार कर सके। सफलता का औसत अन्य जिलों की अपेक्षा में आधा रहा है। सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क , सैनिक टेक्निकल, नर्सिंग सहायक, ट्रेडमैन पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कार्य कराया गया। अभ्यर्थियों की कड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। प्रतिभागियों का वजन, लंबाई, गढ्ढाकूद, बीम चूमने, बैलसिंग की परीक्षाएं हुई। अभ्यर्थियों के  दस्तावेज का निरीक्षण किया गया। अभ्यर्थियों ने अपने प्रपत्रों, फोटो की कंप्यूटर फीडिंग कराई। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट का टोकन दिया गया। मेडिकल टेस्ट का टोकन देने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही है।
विज्ञापन


इंसेट
ट्रेडों के लिए आए युवा
ट्रैड                प्रतिभागी
सैनिक जीडी        2508
सैनिक र्क्लक        2019
सैनिक टेक्निकल     279
नर्सिंग सहायक        259
सैनिक ट्रेडमैन         619

इंसेट
आज खागा, बिंदकी के युवा आजमाएंगे किस्मत
सीधी सेना रैली भर्ती के लिए खागा और बिंदकी तहसील क्षेत्र के रहने वाले युवाओं को रविवार को मैदान में मौका मिलेगा। उनके भी इंतजार का समय खत्म हो चुका है। जिले की सदर तहसील से साढ़े पांच हजार से अधिक युवा भर्ती रैली में शनिवार को पहुंचे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि खागा और बिंदकी तहसीलों से रविवार की भर्ती में दस हजार के करीब भीड़ होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
भीड़ के मद्देनजर भारी पुलिस बल रहेगा तैनात
जिले की दोनों तहसीलों के अभ्यर्थियों की भारी भीड़ सेना रैली में उमड़ने के अंदाज पर पुलिस फोर्स को चौकन्ना किया गया है। सीओ सिटी वंदना सिंह की दिशा निर्देश पर चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिला पंचायत के सामने, जयराम नगर, अंदौली पुलिया के पास और देवीगंज के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है। सारे चौकी इंचार्जों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed