फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five quintals of 92 kg fishes sealed in raid

Fatehpur News: छापामारी में पांच क्विंटल 92 किलो मछलियां सील

Fri, 30 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five quintals of 92 kg fishes sealed in raid
- व्यापारियों ने टीम पर वसूली का आरोप लगाया, अधिकारियों ने बताया निराधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। मत्स्य विभाग की टीम ने प्रजनन काल के दौरान शिकार की जाने वाली मछलियां छापामारी कर पकड़ी है। व्यापारियों ने धरपकड़ का विरोध किया। टीम पर वसूली का आरोप लगाया है। टीम ने बरामद मछलियों को सील कर दिया है।
जिला मत्स्य अधिकारी अरुण कुमार पाल, सहायक मत्स्य अधिकारी गिरीश कुमार यादव ने लंबरदार मार्केट में अजीत और अमन की मछली दुकानों पर टीम के साथ छापामारी की। व्यापारियों के विरोध पर अधिकारियों ने डीएम से कार्रवाई के दौरान बाधा पैदा किए जाने की शिकायत की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला और चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने पकड़ी गई पांच क्विंटल 92 किलो मछलियों को सील किया। इनकी कीमत करीब एक लाख 12 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकानदार रमेश गोड़िया और अमन ने बताया कि दोनों अधिकारी फतेहपुर के ठेकेदारों के साथ एक सप्ताह पहले आए थे। प्रतिबंधित मछली होने का आरोप लगाकर डेढ़ लाख रुपये वसूल ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दो लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर ठेकेदारों से इशारे पर कार्रवाई की गई है। जिला मत्स्य अधिकारी अरुण कुमार पाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। उसके बाद भी प्रजनन काल में खरीद-फरोख्त कर रहे थे। बताया कि वसूली का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed