{"_id":"69cc1bb5900bcd1a0a09915a","slug":"five-people-running-a-cyber-fraud-gang-from-their-room-were-arrested-by-the-police-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152019-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कमरे से साइबर ठगी का गिरोह चलाने वाले पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कमरे से साइबर ठगी का गिरोह चलाने वाले पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
फोटो-37-इसी माकान में हुई छापेमारी। संवाद
- फोटो : करंट लगने से घायल रामेश्वर।
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज स्थित चर्च के पास स्थित एक पांच मंजिल इमारत में मंगलवार को साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने छापा मारा। यहां साइबर ठगी का गिरोह के पांच सदस्य पकड़े हैं। उनके पास से करीब दर्जन भर कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल, लैपटॉप व सिम बरामद हुए हैं। करीब एक घंटे तक पुलिस ने मकान में साक्ष्य एकत्र किए।
चर्च के पास राजेश पांडेय की पांच मंजिल की बिल्डिंग है। बिल्डिंग के नीचे हिस्से में राजेश परिवार समेत रहते हैं। इसके बाद अन्य मंजिलों पर किराएदार रहते हैं। करीब एक साल से कुछ लोगों ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल को किराए पर लिया था। जिले की साइबर टीम को बिहार, झारखंड प्रांत में ठगी होने का सुराग मिला। ऑनलाइन ठगी का प्रतिबंध पोर्टल पर सूचना आने पर जिले में साइबर ठगों की लोकेशन मिली। लोकेशन पर टीम ने सीओ प्रगति यादव और साइबर क्राइम प्रभारी मो. कमर खान ने टीम के साथ छापा मारा। भारी पुलिस बल देखकर इलाकाई लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने तीसरी मंजिल से तीन महिला समेत पांच लोगों को पकड़ा है। मकान मालिक से पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए लोग एक साल से चला रहे हैं।
वह यूनिक रिश्ता के नाम से ऑनलाइन वैवाहिक साइट का कॉल सेंटर चलाते हैं जिसकी आड़ में साइबर ठगी का काम किया जा रहा था। करीब एक दर्जन युवक और युवतियां यहां काम करते हैं। इलाकाई लोगों के बीच पहले सेक्स रैकेट पकड़े जाने की चर्चा रही है। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है। पूछताछ के बाद साफ होगा। लैपटॉप, कंप्यूटर और सिमकार्ड बरामद किए हैं। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

फोटो-37-इसी माकान में हुई छापेमारी। संवाद- फोटो : करंट लगने से घायल रामेश्वर।
विज्ञापन