फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   five hundred students were awarded in investiture ceremonty

अलंकरण समारोह में पांच सौ छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Tue, 03 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
five hundred students were awarded in investiture ceremonty

यादव महासभा के बैनर तले रानी कालोनी में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव ने विभिन्न परीक्षाओं में 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले पांच सौ छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ ट्राफी देकर उनकी सफलता व उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन


सभी को राधा-कृष्ण की प्रतिमा भी भेंट की गईं। सम्मान समारोह में मेधाओं को सम्मानित कर सफलता के सोपान को छूने की कामना की गई।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव ने कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकों शिक्षा से ही समाज का ज्ञान प्राप्त होता है।
विज्ञापन


बालकों के साथ बालिकाओं को भी बराबरी का अधिकार है। बालक और बालिकाओं में भेदभाव को हटाकर अच्छे स्कूलों में दाखिला कराना चाहिए, जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ समाज का ज्ञान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज का आह्वान किया बच्चों को शिक्षा के लिए पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। यादव कुल ही गर्व की बात है क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने भी यादव कुल में जन्म लिया था।

कार्यक्रम में सदर तहसील क्षेत्र की अर्चना यादव, पूजा यादव, पूनम, जितेंद्र यादव, विजय यादव, किरन देवी, ममता देवी, वर्षा यादव, अजय प्रताप, योगेंद्र सिंह, विवेक कुमार यादव समेत पांच सौ मेधावियों को प्रमाण पत्र के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की गईं।

महासभा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने मेधाओं का इस्तकबाल करते हुए उनके आगे बढ़ने की मनोकामना की। कार्यक्रम का संचालन महासभा के महामंत्री सुघर लाल यादव ने किया।


इस दौरान कानपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल यादव, कन्नौज सपा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव, रमेश यादव, जगनायक सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, फूलसिंह यादव, मंजुल यादव, फूलसिंह यादव, राजेश चौधरी, रामकृपाल यादव, दुरबीन सिंह, केतकी यादव, केशव, रामबाबू आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed