{"_id":"699c8c3546af1fa49f064d4d","slug":"five-days-after-the-marriage-was-called-off-for-beating-the-pet-dog-the-bride-returned-to-the-grooms-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-149847-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पालतू कुत्ते को पीटने पर शादी टूटने के पांच दिन बाद दुल्हन पहुंची दूल्हे के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पालतू कुत्ते को पीटने पर शादी टूटने के पांच दिन बाद दुल्हन पहुंची दूल्हे के घर
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। नगर के एक गेस्ट हाउस में 18 फरवरी की रात कन्या पक्ष के पालतू कुत्ते को पीटने से टूटी शादी के पांच दिन बाद सोमवार को दुल्हन खागा स्थित दूल्हे के घर पहुंच गई। इसी मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 21 जनवरी को प्रेम विवाह करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि शादी वाले दिन कोतवाली में पंचायत और लड़की के इन्कार करने पर बरात लौट गई थी।
कस्बे के युवक की शादी 18 फरवरी को तय थी। प्रयागराज से लड़की पक्ष खागा पहुंचा था। रात करीब तीन बजे मंडप के पास मौजूद कुत्ते को एक बराती ने पीट दिया था। इससे वर और कन्या पक्ष में मारपीट हो गई थी। इसमें चार लोग घायल हो गए। हंगामे के चलते विवाह की रस्में नहीं हो सकीं और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के समक्ष उस समय लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया था। यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।
सोमवार को दूल्हे ने अपनी फेसबुक आईडी से लड़की के साथ साझा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दोनों ने दावा किया कि 21 जनवरी को वे पहले ही प्रेम विवाह कर चुके थे। 18 फरवरी को सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह होना था लेकिन विवाद के कारण कार्यक्रम बाधित हो गया। दुल्हन ने वीडियो में कहा कि वह अपने पति के घर आ गई है और वहीं रहना चाहती है। साथ ही उसने मायके पक्ष से किसी को परेशान न करने की अपील की है।