फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fith accuse of murder has been arrested

Fatehpur News: तिहरे हत्याकांड में फरार पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
fith accuse of murder has been arrested
हथगाम। पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में फरार ज्ञान सिंह उर्फ विपुल सिंह भदौरिया को गुरुवार सुबह बसंतपुर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा व दो कारतूस, दो कारतूस के खोखा बरामद किए हैं।
विज्ञापन

ज्ञान की बहन मुकुन को पुलिस ने दबाव बनाने के लिए बुधवार को पकड़ा था। इसके बाद उसकी गिरफ्तार हुई है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। अब मामले में नामजद विवेक पासवान बचा है। बताया जा रहा है कि तहिरापुर गांव का विवेक मुख्य आरोपी मुन्नू सिंह के काफी नजदीकी है। वह मुन्नू सिंह के लिए हर काम करता था। वह सात भाई हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष निकेत भरद्वाज शाम करीब चार बजे पहुंचे। घटनास्थल का नक्शा तैयार किया। प्रत्यक्षदर्शी डेयरी संचालक किशोर व अन्य गांव वालों से पूछताछ कर विवेचना के क्रम को बढ़ाया है। गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात है। पीड़ित व आरोपियों के घरों के बाहर फोर्स सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट रहा। खेत पर गेहूं कतराई में ग्रामीण जुटे रहे। हालांकि गांव का माहौल तनावपूर्ण है। थानाध्यक्ष निकेत भरद्वाज ने बताया कि फरार विवेक की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed