फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   First installment of 300 crores released for sewer line

Fatehpur News: सीवर लाइन के लिए 300 करोड़ की पहली किश्त जारी

Sun, 21 May 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
First installment of 300 crores released for sewer line
सुघर सिंह
विज्ञापन

फतेहपुर। शहरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हो गई है। 34 साल बाद जिले के सांसद एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह का सीवर लाइन बनाने का सपना पूरा होगा। केंद्र सरकार ने 900 करोड़ लागत की सीवर लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की हैै। इसके साथ ही पहले फेज का काम पूरा करने के लिए 300 करोड़ की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। तीन फेज में शहर में सीवर लाइन का निर्माण होना है।
शहर को जलभराव की समस्या से निजात का समय आ गया है। इस समस्या के निराकरण के लिए 34 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने सीवर लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन अल्पकाल में सरकार गिरने के कारण सीवर लाइन परियोजना तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर अपने निर्वाचन क्षेत्र ले गए थे। इसके बाद 2002 में शहर में सीवर लाइन निर्माण का काम प्रारंभ हुआ, लेकिन निकाय 10 फीसदी अपनी अंशराशि नहीं जमा कर पाई, जिससे निर्माण नहीं हो पाया। फिर 2019 में एक बार सीवर लाइन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, लेकिन डीपीआर प्रदेश सरकार में पहुंचकर फंस गया। वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने सीवर लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। शहर में 900 करोड़ रुपये से सीवरेज लाइन बनेगी। जल निगम को पहले फेज को बनाने के लिए 300 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

...............................
मकान बनाना होगा सस्ता
सीवर लाइन बनने के बाद शहर में मकान बनाना सस्ता हो जाएगा। अभी तक घर बनाने में सीवर टैंक बनाना पड़ता है। उसे बनवाने में एक कमरे की लागत राशि खर्च होती है। सीवरेज लाइन बनने के बाद सीवर टैंक बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मकान की लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
जलनिकासी समस्या से मिलेगी निजात
सीवर लाइन बनने के बाद शहर को जलभराव की समस्या से पूरी तरह से निजात मिलेगी। शहर की आबादी ऊंची-नीची जमीन पर है। ऐसे में नीची जमीन की आबादी का पानी सड़कों पर भरता है। सीवर लाइन बनने के बाद पूरे शहर की आबादी के मध्य का पानी सीवर के रास्ते बाहर निकल जाएगा।

............................
बयान
शहर में सीवर लाइन निर्माण के लिए 900 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। पहले फेज निर्माण के लिए तीन सौ करोड़ की धनराशि जारी हुई है। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण करने में कुछ महीने का समय लग सकता है।
तूलिका, एक्सईएन जलनिगम .........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed