फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Firing on High Court lawyer, report on 11

Fatehpur News: हाईकोर्ट के वकील पर की फायरिंग, 11 पर रिपोर्ट

Thu, 09 Jan 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Firing on High Court lawyer, report on 11
बिंदकी। पिता के देहांत के बाद फातिहा पढ़ने भाई संग कार से आ रहे हाईकोर्ट वकील पर बीच रास्ते में तमंचा लेकर स्टंटबाजी कर रहे युवकों ने फायरिंग की। घटना की दहशत से वकील की हालत बिगड़ गई। उन्होंने प्रयागराज कैंट में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर स्थानांतरित होकर बिंदकी कोतवाली आई। बिंदकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

प्रयागराज के अशोक विहार कालोनी निवासी तखाब अहमद खान इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील हैं। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि वह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज के मूल निवासी हैं। पिता के देहांत के बाद 15 नवंबर को वह भाई अरबाब अहमद के साथ फातिहा पढ़ने आलमगंज गांव जा रहे थे। आलमगंज गांव में ही रास्ते पर कुछ युवक बाइक पर तमंचा लहराकर स्टंट कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे। कार से उतरकर हटने को कहने के बाद भी रास्ते से नहीं हटे। दबाव बनाने पर युवकों ने उसके भाई अरबाब के साथ मारपीट की। भाई घायल हो गया। इस दौरान अम्मार ने तमंचा से उस पर फायरिंग की। जमीन पर बैठकर किसी तरह जान बचाई। दिल के मरीज होने के कारण घटना से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर वहां से प्रयागराज के लिए निकल गए। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अम्मार, एहतेशाम, अमहद, अरबाज, रेहान, आलम, फूल व चार अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किकी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed