फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fireworks Shops were readied

आतिशबाजी की दुकानें सज गईं

Tue, 10 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
fireworks Shops were readied

रंग बिरंगी रोशनी से चकरघिन्नी डांस करेगी तो आसमान

विज्ञापन
में सतरंगी राकेट अपना जलवा बिखेरेगा। खुशियों और रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाने के लिए लोगों ने तैयारी तेज कर दी है। मिठाई और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लेने के साथ लोग धूम धड़ाका भी करेंगे इसके लिए मुराइनटोला नवीन मंडी में पटाखों की दुकान सज गई है।

सोमवार को नवीन मंडी काफी रौनक नजर आई। बड़ों के साथ पहुंचे बच्चों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। सबसे ज्यादा पटाखों की बिक्री हो रही है।

इसके अलावा राकेट, चकरघिन्नी, अनार, फुलझड़ी, महताब आदि भी लोगों ने पसंद किया। प्रति राकेट 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बिका तो 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक प्रति अनार, 15 रुपये से 50 रुपये प्रति चकरघिन्नी बिकी।

इसी प्रकार कम आवाज और अधिक आवाज वाले पटाखों की बिक्री की गई। पटाखा लेने आए कलक्टरगंज निवासी लालू बाजपेयी, पटेलनगर के रहने वाले दिनेश वर्मा ने बताया कि पटाखों की खरीददारी कर ली है।

दिवाली में गणेश लक्ष्मी की पूजा करने के बाद आतिशबाजी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed