{"_id":"67b3870b3cf75848830a8b54","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-goods-worth-lakhs-burnt-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-129476-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
हुसैनगंज। घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के बेला गांव में सोमवार सुबह गांव के छोटेलाल के पुत्र रमेश कुमार के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देख घर के सभी सदस्य बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर ग्रामीण एकत्र होकर आग बुझाने लगे। देखते-देखते आग की लपटें उसके भाई महेश के घर तक फैल गई।
करीब आधा घंटे बाद पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। दोनों भाई गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। आग की लपटों में फ्रिज, डबल बेड, सोफा, कुर्सी, मेज, गेहूं, चावल तथा जेवर जल कर नष्ट हो गए। (संवाद)