फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR registered for the abduction of four people, including three teenage girls.

Fatehpur News: तीन किशोरियों समेत चार के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for the abduction of four people, including three teenage girls.
फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियों समेत चार के अपहरण के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि पुत्री को किशनपुर थाना क्षेत्र के दसईपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी कृष्णगोपाल बुधवार को बहलाकर ले गया है। साथ में वंशगोपाल, कल्लू, वीरेंद्र ने सहयोग किया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पुत्री को कोतवाली के कसौड़ा मोहल्ला निवासी सैफी बृहस्पतिवार को अगवा कर ले गया। पुत्री घर से नकदी व जेवर भी ले गई है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को हरदासपुर गोरिया गांव निवासी लक्ष्मण उर्फ राहुल मंगलवार को अगवा कर ले गया है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने बताया कि पुत्री 29 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed