फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR lodged for kidnapping of three teenage girls

Fatehpur News: तीन किशोरियों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 04 May 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for kidnapping of three teenage girls
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किशोरियों को युवक अगवा कर ले गए। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र एक गांव की किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री साइकिल से शुक्रवार को आय प्रमाणपत्र बनवाने गई थी। घर लौटकर नहीं आई। खोजबीन में पता नहीं चल सका है। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र से एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को कांशीराम काॅलोनी गड़रियनपुरवा का रहने वाला साजन अगवा कर ले गया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय पुत्री को थाना क्षेत्र के बहेरा सादात गांव का रहने वाला सुमेर उर्फ जगन अगवा कर ले गया है। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टहलने निकला किशोर गायब
जहानाबाद थाना क्षेत्र के नसेनियां गांव के रहने वाले जैनुल आब्दीन ने पुलिस को बताया कि साला सफी (14) शुक्रवार सुबह टहलने के लिए बिंदकी को ओर पैदल गया था। लौटकर घर नहीं पहुंचा है। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुमशुदगी शनिवार को दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed