{"_id":"69adcc8940537f501b0719d9","slug":"fir-lodged-against-two-for-murder-of-deaf-and-mute-youth-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150535-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मूकबधिर युवक की हत्या का आरोप, दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मूकबधिर युवक की हत्या का आरोप, दो पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना निवासी रामबाबू रैदास की पत्नी राधा ने चार माह से लापता पुत्र भूरा उर्फ अजय की हत्या कर शव छिपाने का आरोप दो लोगों पर लगाया है। राधा ने कोर्ट के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अजय (मूकबधिर) बोलने में सक्षम नहीं है।
महिला ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 की सुबह अजय को मजदूरी के लिए गांव का गुलबदन और शंकर बाइक से ले गए थे लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब उन्होंने गुलबदन और शंकर से बेटे के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया। बाद में गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर दरवाजे से भगा दिया।
राधा का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने बेटे की हत्या और शव गायब किए जाने का स्पष्ट आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।