{"_id":"5fbc049a8ebc3e74f5620e7f","slug":"fir-lodge-fatehpur-news-knp595900644","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर महिला को मारने में चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर देकर महिला को मारने में चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
महिला को जहर देकर मारने के मामले में पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। असोथर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर झाल तिराहा निवासी शिवपूजन गुप्ता ने बेटी संगीता उर्फ शालू की शादी 13 दिसंबर 2015 को अंदौली पुलिया निवासी शैलू गुप्ता के साथ की थी।
शिवपूजन का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी शालू को अक्सर ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। एक लाख नकदी और बाइक की दहेज में ससुरालीजन मांग करने लगे। मांग पूरी न होने की वजह से बेटी को प्रताड़ित करते थे।
बेटी को दो अगस्त 2020 की शाम जहरीला पदार्थ खिलाकर ससुरालीजनों ने मार डाला। मामले में पुलिस ने पति शैलू, ससुर कृष्णदत्त, सास सुमन देवी, देवर शिवम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।