{"_id":"60e0b1068ebc3e09cc7ea13f","slug":"fir-filed-against-four-person-fatehpur-news-knp638100516","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर शिक्षक पति समेत चार ससुरालीजन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर शिक्षक पति समेत चार ससुरालीजन नामजद
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिक्षक पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चांदपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी हुबलाल की पुत्री मंजू देवी की शादी तीन जून 2015 को चांदपुर थानाक्षेत्र के रामपुर कुर्मी निवासी नरेश कुमार (सहायक अध्यापक) से हुई थी। मंजू देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। जबकि पिता ने शादी के दौरान करीब 12 लाख रुपये का दहेज दिया था। पहली बार ससुराल से विदाई के दौरान पति नरेश
कुमार, ससुर गिरधारी लाल, जेठ राजपाल, जेठानी वंदना ने शहर में मकान बनवाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी। बताया कि वह भी एमए और टीईटी पास है लेकिन उसकी नौकरी अभी तक नहीं लग सकी है। इधर कुछ दिनों पहले पति का बलिया से जिले के
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बरौहां स्थानांतरण हुआ है। तभी से पति सुबह शाम अपशब्द बोल कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करते हैं और मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। प्रताड़ना के बारे में 30 जून को मोबाइल से पिता को सूचना दी। उसका एक चार साल का बेटा शुभम भी है। मामले में पुलिस ने पति, ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, मारपीट, धमकी और दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। चांदपुर एसओ राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।