{"_id":"69d7fd31649ced0b3c059424","slug":"fir-against-four-for-fraudulently-inheriting-land-and-selling-it-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152551-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धोखाधड़ी से वरासत कराकर भूमि बेचने में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धोखाधड़ी से वरासत कराकर भूमि बेचने में चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भूमि की धोखाधड़ी कर वरासत कराकर बेचने के मामले में चार लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रयागराज जिले के अतरसुईया थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी मोहम्मद अफसर उर्फ चांद बाबू ने बताया कि उनकी खागा के छीमी गांव में भूमि है। आरोप है कि खागा के बरइन का पुरवा मजरे छीमी निवासी ओमप्रकाश ने साथियों सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी नागेंद्र और रवींद्र कुमार के साथ मिलकर उनके पिता से धोखाधड़ी कर भूमि की वरासत कराई।
पिता की मौत के बाद सिलमी गांव के चांद मियां को पुत्र दर्शाकर भूमि खतौनी में दर्ज कराया गया। इसके बाद ओमप्रकाश ने नौ जनवरी 2025 को पूरी भूमि का अपने नाम बैनामा करा लिया जिसमें नागेंद्र कुमार और रवींद्र कुमार गवाह बने।
भूमि पर कब्जे के दौरान पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पुलिस से सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली गई। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।